जेल में दो दिनों से कुछ नहीं खाया संजय दत्त ने ।
1993 के बम धमाको में आरोपी पाए गए संजय दत्त पुणे के यरवडा जेल में सजा काट रहे हैं । सूत्रों की माने तो उन्होंने जेल में पिछले दो दिनों से कुछ भी नहीं खाया हैं ।
इसका कारण हैं संजय दत्त की बुआ (सुनील दत्त की बहन रानी बली ) का निधन । जब से संजय दत्त ने अपनी बुआ के निधन के बारे में सुना हैं तब से उन्होंने खाना पीना छोड़ जेल के एक कोने में एक छोटा सा मंदिर बना कर बनाकर उसके सामने बैठे रहे । उनके आँखों में आँशु साफ़ देखे जा सकते थे ।
संजय दत्त अपने बुआ के अंतिम संस्कार पर जाना चाहते थे लेकिन उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी गई ।
