मेरा प्रदर्शन पिछले बारह महीनो में अछ्छा नहीं रहा -माइकल क्लार्क ।
ऑट्रेलिआई कप्तान माइकल क्लार्क ने शनिवार को घोषणा की कि वो आखिरी एशेज सीरीज के बाद सन्यास ले लेंगे । क्लार्क ने यह इंग्लैंड की चौथे टेस्ट मैच में पारी 78 रन की जीत के बाद कही ।
अपने सन्यास की घोषणा करते हुए क्लार्क ने कहा कि पिछले बारह महीनो में मेरा प्रदर्शन अछा नहीं रहा । एक कप्तान के रूप में आपको हमेशा अच्छा खेल दिखाना होता हैं ।
क्लार्क ने 114 टेस्ट मैचों में आठ हजार से ज्यादा रन बनाये हैं जिसमे 28 शतक शामिल हैं ।
उन्होंने कहा कि एकदिवसय क्रिकेट का मतलब हैं वर्ल्ड कप जितना और टेस्ट क्रिकेट का मतलब हैं एशेज जितना । मैं चाहता हु की अब ऑस्ट्रेलिया ने नए खिलाडी टीम का उत्तरदाईत्व संभाले और नया कप्तान टीम को अपने तरीके से बनाए ।
वही इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक ने क्लार्क की तारीफ करते हुए कहा कि क्लार्क एक बहुत अच्छे कप्तान थे और बहुत अच्छे खिलाडी भी । उन्हें हमेशा उनके कप्तानी के लिए जाना जायेगा ।
