सुप्रीम कोर्ट ने मांगी अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और डिम्पल कपाडिया से प्रतिक्रिया ।
सुप्रीम कोर्ट ने अनीता अडवाणी के अपील पर अक्षय कुमार , उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और सॉस डिंपल कपाड़िया से प्रतिक्रिया मांगी हैं । अनीता अडवाणी राजेश खन्ना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी और उन्होंने राजेश खन्ना के मृत्यु के बाद अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया के खिलाफ घरेलु हिंसा का केस दायर किया था ।
यह नोटिस 3 जज की सदस्य्ता वाली समिति द्वारा जारी किया क्या जिनमे मुख्य जज एच एल दत्तू , जज अरुण मिश्रा अमितवा रॉय शामिल थे ।
अडवाणी के मुख्य वकील सी ए सुंदरम का कहना हैं की अनीता अडवाणी 25 साल से राजेश खन्ना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी जो की शादी का एक प्रारूप हैं । इससे पहले मुंबई हाई कोर्ट ने अनीता आडवाणी की याचिका को यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया था कि उनका रिश्ता शादी की तरह नहीं था ।
अब अनीता अडवाणी ने आरोप लगाया हैं कि राजेश खन्ना के मौत के बाद उनको उनके बंगला "आशीर्वाद " से बेदखल कर दिया गया हैं और अब उन्होंने अक्षय कुमार , ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया से मासिक खर्च और 3 बैडरूम फ्लैट की मांग की हैं ।
