मनचलो की गन्दी हरकत की वजह से छात्रा ने किया आत्मदाह ।
चंडीगढ़ में कुछ मनचलो के छेड़छाड़ से परेशान एक लड़की ने आत्मदाह कर लिया इसके बाद मंगलवार को अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई ।
लड़की कुछ लड़को द्वारा लगातार छेड़छाड़ किये जाने से परेशान थी और जब उसने उन लड़को का विरोध किया तो उनमे से एक लड़के ने सार्वजानिक तौर पर उसे थपड मारा । जिससे वो परेशान रहने लगी । लड़की संगरूर जिले के काल बंजारा गाव की रहने वाली थी और ग्यारवी की छात्रा थी । वह डॉक्टर बनना चाहती थी ।
उसके भाई के मुताबिक लड़की छेड़छाड़ की वजह से परेशान रहने लगी और जब उसने ये बात घरवालो को बताई तो घरवालो ने उसे स्कूल जाने से रोक दिया । जिससे परेशान होकर उसने आत्मदाह कर लिया ।
लड़की की मौत से पहले उसके भाई ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था जिसमे उस लड़की का बयान था जिसकी बिनाह पर एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया हैं ।
