dailyvideo

कोहली की असली परीक्षा ।

22 साल में पहली बार टेस्ट सीरीज जितने के लक्ष्य के साथ जब भारतीय टीम तीन टेस्ट मैच की शृंखला का पहला टेस्ट खेलने जब बुधवार को मैदान पर उतरेगी तब भारत के नई टेस्ट कप्तान विराट  कोहली की असली परीक्षा होगी । साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा की 5 गेंदबाजों के साथ खेलने की उनकी रणनीति कितनी कामयाब साबित होती हैं ।


कोहली की चुनौती 
कोहली इससे पहले भी टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन एक कप्तान के तौर पर यह उनकी पहली पूरी सीरीज हैं । ऐसे में यह देखना मजे की बात होगी की 20 विकेट लेने की उनकी सोच और आक्रामकता कितनी कामयाब साबित होती हैं ।


मुरली विजय घायल लोकेश राहुल होंगे प्लेइंग इलेवन में । 
पहले टेस्ट से पहले ही ओपनर मुरली विजय घायल हो चुके हैं ऐसे में लोकेश राहुल को खिलाना कोई मुश्किल नहीं हैं। 5 वे स्थान के लिए अजिंक्ये रहने फिट नजर आ रहे हैं। साथ ही जहा एक ओर एकदिवसय क्रिकेट में विराट कोहली अपने खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं वही उनका टेस्ट फॉर्म लाजबाब हैं । अब देखना ये होगा कि क्या श्रीलंका में वो अपने फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं ।
श्रीलंका की ओर से सबसे बड़ी चुनौती । 
अगर बात श्रुिलंकाई बल्लेबाजों की करे तो कुमार संगकारा भारत  सबसे बड़ी चुनौती बन सकते हैं । हलाकि संगकारा दूसरे टेस्ट के बाद सन्याश की घोसना कर चुके हैं । लेकिन अभी  वो जिस फॉर्म में चल  रहे हैं ऐसे  सस्ते में आउट करना भारतीय गेंदबाजों सबसे बड़ी चुनौती होगी ।

Posted by Unknown on 11:15 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

0 comments for कोहली की असली परीक्षा ।

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery