डेंगू से भाजपा नेता की मौत
सुलतानपुर , कोतवाली देहात क्षेत्र भटपुरा गांव के पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता की रात इलाज के दौरान मौत हो गई ! वे कई दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित थे !मौत की खबर मिलते ही गावं में कोहराम मच गया !सुबह से ही लोगो का गावं में तांता लगा है !भटपुरा गावं निवासी एवं पूर्व प्रधान रामसुंदर शर्मा (६५ ) भाजपा के वरिष्ठ नेता थे !सप्ताहभर से उन्हें बुखार था !
