कंकाल अवशेष के डीएनए और इन्द्राणी के डीएनए मेल खा गए ।
बहुत दिनों से शीना बोरा हत्याकांड के उलझी हुई गुथी को मानो पुलिस ने लगभग सुलझा लिया हैं । शीना बोरा हत्याकांड में पुलिस के हाथो एक बडी सफलता लगी हैं । फोरेंसिक जांच के मुताबिक इन्द्राणी और शीना बोरा का डीएनए एक हैं । साथ ही साथ मिखाइल बोरा का डीएनए भी शीना के डीएनए से मेल हो रहा हैं ।
रिपोर्ट आने के बाद इन्द्राणी और उनके कार ड्राइवर श्याम राय को दो हफ्तों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं । वही अंन्य आरोपी संजीव खन्ना को अदालत में पेश करने के लिए कोलकाता ले जाया गया ।
