मध्य प्रदेश में धमाका , 89 की मौत।
मध्य प्रदेश के झाबुया जिले में शनिवार की सुबह एक बस स्टैंड पर एक चाय के दुकान में विस्फोट होने से 89 लोगो की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए । एक रेस्तरां में रसोई गैस स्लेंडर फटने से पास के मकान में रखे विस्फोटक पदार्थो में आग लग गई । जिस ईमारत में विस्फोट हुआ उसके मालिक राजेंद्र कसवा के पास चट्टानी इलाको खोदने के लिए विस्फोटक सामग्री रखने का लाइसेंस हैं ।
