dailyvideo

भारत ने श्रीलंका को 117 रनों से हराया ।

कोलोंबो में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 117 रनों से हरा दिया । इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 2 -1 अपने नाम कर ली । भारत ने 22 साल बाद श्रृंखला अपने नाम करने में कामयाब रहा । जीत के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया । पुजारा ने पहली  में 145 रनों की नाबाद पारी खेली थी ।


मैच आखिरी दिन श्रीलंका को जीत के लिए 375 रनों की जरूरत थी । जिसके जबाब में श्रीलंका की पूरी टीम 268 रनों पर सिमट गई । श्रीलंका कि ओर से कप्तान एंजेलो मथूस ने 110 रनों पारी खेली और कुशल परेरा के साथ छठे विकेट के लिए 135 रनों की सांझेदारी की । इस सांझेदारी के टूटते ही मानो विकटो की झड़ी लग गई और श्रीलंका ने आखिरी पांच विकेट महज 26 रनों में खो दिए ।

भारत की ओर से अस्विन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए । पहले पारी में 5 विकेट लेने वाले इशांत शर्मा का जादु दूसरी पारी में भी देखने को मिला और उन्होंने कप्तान एंजेलो मथूस समेत तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए । 

Posted by Unknown on 7:06 PM. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

0 comments for भारत ने श्रीलंका को 117 रनों से हराया ।

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery