मोदी DNA विवाद - लालू ने नितीश का पक्ष लिया कहा मोदी को कोई हक़ नहीं बिहारी के बारे में बुरा कहने की ।
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के DNA के बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का साथ देते हुए कहा की प्रधान मंत्री को कोई हक़ नहीं की किसी के पूर्वजो पर इस तरह के आपत्ति जनक ब्यानबाजी करे । ये बात लालू ने वीरवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा ।
उन्होंने कहा की कि बिहार के मुख्यमंत्री के DNA के बारे में बात करना सभी बिहारी की बेइज्जती करने के बराबर हैं । देश के प्रधानमंत्री को ऐसी बाते शोभा नहीं देती । उन्हें अपने बयान वापिस लेने चाहिए ।
वही मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपना हमला जारी रखते हुए वीरवार को कहा की मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अपने शब्द वापिस लेने के लिए कहा हैं । उन्होंने कहा की देश के इतने बड़े औदे पर विराजमान व्यक्ति को ऐसी बाते शोभा नहीं देती । अगर वो देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो मैं उनकी इस बातो पे सवाल खड़ा नहीं करता
