फिल्म और राजनीति मिक्स नहीं करना चाहिए चाहिये -रीतेश देशमुख ।
अगर फिल्म अभिनेता रीतेश देशमुख की माने तो उनका राजनितिक परिवार से होने उनके फिल्मो पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैं । उनका कहना हैं की फिल्म और राजनीती 2 अलग चीजे हैं । इनका एक दूसरे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैं । अगर ऐसा होता तो वो ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मे नहीं करते ।
आज कल के फिल्मो का मापदंड बन चूका 100 करोड़ के क्लब के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म को इस मापदंड से ऊपर उठ कर देखना चाहिये । फिल्मो का 100 करोड़ क्लब में शामिल होना अच्छी बात हैं लेकिन हर फिल्म का अलग पहलु होता हैं । फिल्मो को उनके प्रोडक्शन के बजट और कमाई के हिसाब से देखना चाहिए ।
