राधे माँ पुलिस स्टेशन के लिए रवाना अग्रिम जमानत याचिका खारीज ।
दहेज के लिए उकसाने के शिकायत के बाद आज राधे माँ से पहली क़ानूनी पूछताछ की जा रही हैं । मुंबई के कांदिवली थाने में पूछताछ किया जाएगा जिसके लिए राधे माँ अपने घर से निकल चुकी हैं । हो सकता हैं की पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी करे लेकिन अभी इसकी सम्भवनाय कम हैं ।
इससे पहले राधे माँ ने अग्रिम जमानत के लिए मुंबई सेशन्स कोर्ट में याचिका दायर की जिसे कोर्ट ने यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि उन्हें पुलिस स्टेशन जाकर अपनी सफाई देनी चाहिए ।
वही दूसरी ओर उनके खिलाफ कई शहरो में प्रदर्शन जारी हो गया हैं । पंजाब में तो संस्थान युवा क्रांति संगठन ने उनका पुतला बना कर समशान घाट ले गए और चिता पर रख कर अंतिम संस्कार किया ।
