मुस्लिम राज्य से जुड़ने की इच्छा रखने वाला मुंबई का एक पत्रकार दिल्ली में गिरफ्तार ।
अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये ये खबर देने वाला की वो नवी मुंबई को छोड़ कर मंगलवार को दिल्ली जायेगा मुंबई का पत्रकार दिल्ली में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया हैं । उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा था कि वो भारतीय पासपोर्ट जमा करने के लिए तैयार हैं ।
अपने फेसबुक अकाउंट पर इस शख्स ने खुद को जॉर्नलिस्ट फॉर इंटरनेशनल पीस नामक अख़बार का मुख्य लेखक बताया हैं । उसने कहा की वो इराक एंबेसी जायेगा और वहा बगदादी से मिलने और इस्लामिक स्टेट से जुड़ने की इच्छा जाहिर करेगा ।
इससे पहले उसने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि " मैं अपने पैसो से मुसलमानो के अधिकार के लिए लड़ रहा हु । मैं मुसलमनो की आवाज बनूँगा और उनकी सही छवि दुनिया के सामने रखूँगा । "
