सिर्फ एलपीजी , केरोसिन के लिए जरुरी हैं आधार - सुप्रीम कोर्ट।
आधार कार्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला लिया हैं । सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज , केरोसिन और एलपीजी लेने के लिए आधार कार्ड जरुरी होगा । इसके अलावा अब किसी भी सरकारी काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं हैं ।
कोर्ट ने सरकार को ये आदेश दिए हैं :-
1) कोर्ट ने ये आदेश दिया की अब सरकार विज्ञापन के माध्यमो से जनता को बताये कि केंद्र की योजनाओ का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड जरुरी नहीं हैं ।
2) सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा दिए जा रहे सेवाओ के लिए आधार को लिंक कर सकती हैं इसके अलावा किसी और चीज में नहीं ।
3) यू आई डी द्वारा मिले लोगो की सूचनाओ को सिर्फ आपराधिक जांच के लिए ही किया जा सकता हैं लेकिन इसके लिए भी क़ानूनी परमिशन जरुरी हैं ।
