भारत की पहली पारी 375 पर सिमटी, श्रीलंका को शुरुआती झटका।
श्रीलंका के पहली पारी के 183 रन के जबाब में भारत की पहली पारी 375 रनों पर सिमट गईं । भारत की और से विराट और धवन ने शतकीय पारी खेली । दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 227 रन जोड़े । जब भारत का कुल योग 255 रन था तब विराट अपने निजी स्कोर 103 पर आउट हो गए ।
इसके बाद भारत एक बार फिर मुश्किल में आ गया और जल्दी जल्दी विकेट गवाने लगा । इसी बीच वृद्धमान साहा ने 60 रनों की उपयोगी पारी खेली और स्कोर को 375 तक पहुचाने में मदद की । श्रीलंका की और से तरिंदु कुशल ने 5 जबकि नुवान प्रदीप ने 3 विकेट लिए ।
भारत की पारी सिमटने के बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी श्रीलंका ने पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी जल्दी विकेट गवा दिए । और दिन का खेल खत्म होने तक चार ओवर में दो विकेट खो कर पांच रन बना लिए हैं । भारत अभी भी 187 रन आगे हैं ।
